आगरा कुलश्रेष्ठ सभा का इतिहास

कुलश्रेष्ठ सभा आगरा का गठन सन् 1925 में हो गया था। जिसके अध्यक्ष श्री दीवान बहादुर रोशन लाल एवं मंत्री मुंशी लखपत राय बने। आगरा में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले छात्रों के लिए एक बोर्डिंग हाउस की बहुत जरूरत थी। इसके लिए काफी प्रयास हुए अंत में एक बैठक बेलनगंज की एक धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता दीवान बहादुर रोशन लाल जी ने की जिसमें श्री पुन्नी लाल जी पटवारी भोगी पुरा ने पटवारियां स्कूल से लगा हुआ एक भूखंड कुलश्रेष्ठ सभा आगरा को दान में देने के लिए श्री गया प्रसाद जी (भोगीपुरा के जमींदार) को राजी कर लिया। आगरा की बैठक में श्री पुन्नी लाल जी ने बताया कि उनके पास एकत्रित जमीन एवं धन बोर्डिंग हाउस के निर्माण के लिए दान में दे दिया जाएगा। बोर्डिंग हाउस की जमीन श्री गया प्रसाद जी ने कुलश्रेष्ठ समाज को दान में दे दी। लगभग ₹800 भोगीपुरा एवं ₹700 इस सभा का था, बाकी चंदा वसूली कर ₹5000 इस शुभ कार्य के लिए जमा किए गए। चंदा वसूली में श्री कुंज बिहारी लाल जी, श्री बद्री प्रसाद जी(गोकुलपुरा ), श्री सोहनलाल, श्री डोरी लाल ,श्री श्यो प्रसाद जी, श्री अशर्फीलाल एवं समाज के अन्य गणमान्यों की मदद से काम हुआ। अंत में कुलश्रेष्ठ समाज के प्रयासों से एक बोर्डिंग हाउस बन सका। इस कार्य को संपन्न कराने में बहुत कठिनाइयां आई। इस बोर्डिंग हाउस के बनने से कुलश्रेष्ठ समाज के नवयुवकों को कई वर्षों तक इसका पूर्ण लाभ प्राप्त हुआ। इसी परिसर में बाद में चित्रगुप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना 1969 में एवं चित्रगुप्त बाल मंदिर की स्थापना 1972 में की गई। आज भी कुलश्रेष्ठ सभा भवन परिसर में दोनों विद्यालय सुचारू रूप से चल रहे हैं।

कुलश्रेष्ठ सभा आगरा का संचालन कुलश्रेष्ठ सभा आगरा के निर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री व अन्य कार्यकारी सदस्यों द्वारा किया जाता है। 1925 से लेकर आज तक के अध्यक्ष व मंत्री निम्नवत रहे...

1.अध्यक्ष श्री दीवान बहादुर राय रोशन लाल जी एवम् मंत्री श्री लखपत राय जी अवधि 1925-1927

2. श्री दीवान बहादुर राय रोशन लाल जी मंत्री श्री कामता प्रसाद जी अवधि 1927 - 1931 तक,

3. श्री दीवान बहादुर राय रोशन लाल जी एवम मंत्री श्री दयाशंकर जी अवधि 1931 - 1934 तक,

4. श्री दीवान बहादुर स्वरूप नारायण जी एवं मंत्री श्री दया शंकर जी अवधि 1934 - 1945 तक,

5. अध्यक्ष श्री अमूल्य रत्न प्रभाकर जी एवं मंत्री श्री हर नारायण जी अवधि 1946-1947 तक ,

6. अध्यक्ष श्री दीवान बहादुर स्वरूप नारायण जी एवं मंत्री श्री ओमप्रकाश जी अवधि 1947-1960

7. अध्यक्ष श्री अमूल्य रत्न प्रभाकर जी मंत्री श्री जसवंत सिंह जी अवधि 1960 - 1961 तक,

8. अध्यक्ष श्री दयाशंकर जी एवं मंत्री श्री जसवंत सिंह जी अवधि 1961 - 1969 तक,

9. अध्यक्ष श्री कामता प्रसाद जी एवं मंत्री श्री राजेंद्र सिंह जी अवधि 1969 -1970 तक,

10. अध्यक्ष श्री रामस्वरूप जी एवम् मंत्री श्री दयानंद आर्य जी अवधि 1970-1980 तक,

11. अध्यक्ष श्री लाहौरी लाल जी एवम् मंत्री श्री दयानंद आर्य जी 1980-1982 तक,

12. अध्यक्ष श्री रघुवीर किशोर जी एवम् मंत्री श्री गिर्राज किशोर जी अवधि 1982-1984 तक,

13. अध्यक्ष श्री मुरारी लाल जी एवम् मंत्री श्री उमा मूर्ति एवं श्री नरेंद्र कुमार जी 1984-1988 तक,

14. अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद जी एवं मंत्री श्री हरि ओम कुलश्रेष्ठ जी अवधि 1988-1992 तक,

15. अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप कुलश्रेष्ठ जी एवं मंत्री श्री सुरेंद्र बिहारी जी अवधि 1992-1995 तक,

16. अध्यक्ष श्री दयानंद आर्य जी एवम मंत्री श्री नरेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ जी अवधि 1995-1997 तक,

17. अध्यक्ष श्री विष्णुसहाय वर्मा जी एवं मंत्री श्री ऋषि कुमार कुलश्रेष्ठ की अवधि 1997-1999 तक

18. अध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र कुलश्रेष्ठ जी एवं मंत्री श्री ऋषि कुमार कुलश्रेष्ठ की अवधि 1999-2003

19. अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी एवं मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार सोल्जर जी अवधि 2003-2007 तक,

20. अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार जी एवम मंत्री श्री अनिल कुमार कुलश्रेष्ठ जी अवधि 2007-2010 तक,

21. अध्यक्ष श्री परमेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ जी एवं मंत्री श्री अनुराग मोहन कुलश्रेष्ठ की 2010-2014

22. अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार सोल्जर जी एवं मंत्री श्री कुलदीप कुलश्रेष्ठ जी अवधि 2014-2016 तक,

23. अध्यक्ष श्री अनिल कुमार कुलश्रेष्ठ जी एवं मंत्री श्री कुलदीप कुलश्रेष्ठ की अवधि 2016-2017

24. अध्यक्ष श्री अशोक प्रकाश कुलश्रेष्ठ जी एवं मंत्री श्री कुलदीप कुलश्रेष्ठ की अवधि 2017-2024

25. अध्यक्ष श्री शशि कुमार कुलश्रेष्ठ जी एवं मंत्री श्री राजीव कुलश्रेष्ठ अवधि 2024 से वर्तमान तक।

कुलश्रेष्ठ सभा आगरा में पूरे आगरा महानगर में कार्य करने हेतु वृद्धजन समिति ,महिला शाखा, युवा शाखा, स्वजन उत्थान समिति , चित्रगुप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रबंध समिति एवं चित्रगुप्त बाल मंदिर प्रबंध समिति के द्वारा कार्य का विस्तार किया है। जिसके द्वारा समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा हैl मैं समिति वार और प्रकोष्ठ वार ब्यौरा आपके समझ प्रस्तुत करता हूँ।

वरिष्ठ नागरिक समिति :- कुलश्रेष्ठ समाज के वरिष्ठ नागरिकों की कुलश्रेष्ठ सभा में सहभागिता के उद्देश्य से कुलश्रेष्ठ वरिष्ठ नागरिक समिति की स्थापना स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ एवं स्वर्गीय श्री पी.के. कुलश्रेष्ठ जी के द्वारा सन 2003 में की गई थी। इसमें वरिष्ठ नागरिकों की भावनाओं को समझने के उद्देश्य एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए यह समिति गठित की गई थी। समिति के सदस्य हेतु जनपद आगरा में कुलश्रेष्ठ परिवारों में 60 वर्ष से अधिक के हो चुके व्यक्तियों को समिति में शामिल करना है। समिति प्रतिवर्ष अपने सदस्यों को निम्न वर्गों में सम्मानित करती है...

1. 45 वर्ष अथवा उससे अधिक समय विवाह हुए वर्ग के युगल,

2. एकल अथवा अविवाहित महिलाएं 70 year

यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को कुलश्रेष्ठ सभा भवन में आयोजित किया जाता है। सन 2025 तक सम्मानित सदस्यों का विवरण इस प्रकार है - युगल 182, विधुर 103, एकल महिलाऐं 116 इस तरह कुल अब तक सम्मानित वरिष्ठ नागरिक 401 रहे हैं। पिछले दो वर्ष से 2 अक्टूबर को श्री कमलेश कुलश्रेष्ठ जी के पुत्र पंकज कुलश्रेष्ठ एवं सौरव कुलश्रेष्ठ जी द्वारा तथा लाइफ केयर मेडिकल की तरफ से राजीव एवं संजीव कुलश्रेष्ठ जी के द्वारा समाज के वरिष्ठ नागरिकों को मेडिकल इक्विपमेंट भेंट किए क गए हैं। साथ ही समाज के अन्य दानदाताओं द्वारा भी सहायता प्रदान की जाती है।

समिति के श्री अनिल कुलश्रेष्ठ एडवोकेट मुख्य संयोजक, श्री सतीश कुलश्रेष्ठ, श्री अनिल कुलश्रेष्ठ छुन्नू, श्री हरिओम कुलश्रेष्ठ संयोजक हैं।

स्वजन उत्थान समिति :- कुलश्रेष्ठ सभा के माननीय संरक्षक महोदय एवम पदाधिकारी को यह आभास हुआ कि समाज के कल्याणकारी कार्य को करने के लिए प्रथक से एक समिति का गठन किया जाए इस विचार को मूर्त रूप देने के लिए 2 अक्टूबर 2008 को स्वजन उत्थान समिति का गठन किया गया। समिति के प्रथम अध्यक्ष डॉ भगवान स्वरूप कुलश्रेष्ठ जी बने। यह समिति समाज में निम्नलिखित वर्गों पर कार्य करती है :-

1. निर्धन असहाय विधवाओं को आर्थिक सहायता।

2. जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को चिकित्सीय सहायता।

3. अल्प संपन्न परिवारों के छात्र-छात्राओं को आवश्यक आर्थिक सहायता और स्कूल फीस।

4. निर्धन - निराश्रित कन्या के विवाह में स्थिति के अनुरूप आर्थिक सहायता प्रदान करना।

वर्तमान में समिति समाज की 20 एकल महिलाओं को यह पेंशन वितरित कर रही है। अभी तक यह समिति लाखों रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है।

समिति के अध्यक्ष श्री हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ एड, डायरेक्टर श्री सुबोध कुलश्रेष्ठ एड एवं श्री अनिल कुलश्रेष्ठ एडवोकेट हैं ।

कुलश्रेष्ठ सभा महिला शाखा :- कुलश्रेष्ठ सभा की महिला शाखा का गठन सन 1986- 87 में स्वर्गीय श्रीमती आदर्श कुलश्रेष्ठ जी एवं श्रीमती चेतना कुलश्रेष्ठ ने आपसी सहयोग से घर-घर जाकर महिलाओं को समझा कर बड़ी मेहनत से किया ।महिला शाखा का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना, बच्चों की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारना, उन्हें आगे बढ़ाना, शादीशुदा महिलाओं की पारिवारिक समस्याओं के प्रति समाजस्य स्थापित करना, बालिकाओं को समाज की कुरीतियों के प्रति सजग करना, अपराधों के प्रति जागरूक करना, सभा के साथ मिलकर निर्धनों को वस्त्र वितरण करना, वृक्षारोपण, कन्याओं का सामूहिक विवाह, बसंत उत्सव , हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन करती हैंl वर्तमान में महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती कविता कुलश्रेष्ठ जी एवं सचिव श्रीमती अनीता कुलश्रेष्ठ जी हैं।

कुलश्रेष्ठ युवा शाखा :- युवाओं को सभा से जोड़ने का कार्य युवा शाखा के द्वारा किया जाता है। आगरा कुलश्रेष्ठ समाज के लिए युवा शाखा द्वारा मेडिकल कैंप, वृक्षरोहण, रक्तदान शिविर, 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को कुलश्रेष्ठ सभा भवन पर झंडारोहण, माता की चौकी, धार्मिक तथा पर्यटक स्थलों की यात्रा कराना, समाज के हाई स्कूल तथा इंटर के मेधावी छात्रों का सम्मान करना, निर्धन लोगों को ऊनी वस्त्रों का वितरण, दीपोत्सव, निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग करना आदि प्रोग्राम करती रहती है। कुलश्रेष्ठ सभा की युवा शाखा टीम ने मेडिकल कैंप एवं रक्तदान शिविरों के आयोजन से समाज के हजारों लोगों को अभी तक लाभान्वित किया है। वर्तमान में श्री अंजुल कुलश्रेष्ठ युवा शाखा अध्यक्ष ,और श्री शुभम कुलश्रेष्ठ युवा सचिव और कोषाध्यक्ष श्री अतिन कुलश्रेष्ठ हैं।

श्री चित्रगुप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय :- कुलश्रेष्ठ सभा द्वारा किए जा रहे अनेक सामाजिक कार्यों के अंतर्गत समाज में शैक्षिक प्रसार हेतु सभा द्वारा वर्ष 1969 में विद्यालय की स्थापना की गई l वर्ष 1976 से विद्यालय राज्य की सहायता योजना के अंतर्गत संचालित है। विद्यालय की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए छात्रों को निशुल्क ड्रेस, बैग वितरण एवं शैक्षिक भ्रमण पर छात्रों को ले जाया जाता है। विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने हेतु बायोमेट्रिक मशीन लगवाई गई। समाज के दानदाताओं के सहयोग से विद्यालय भवन में कमरों का निर्माण, विद्यालय की रंगाई - पुताई, टूट - फूट और मरम्मत कराई जाती है। विद्यालय शासनादेश द्वारा कई वर्षों से बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया जाता है। विद्यालय की साख को देखते हुए सरकार ने विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे टीजीटी, पीजीटी, एसपी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का भी आयोजन किया जाता है। वर्तमान में इस विद्यालय में लगभग 200 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों द्वारा छात्र संख्या बढ़ाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में इस समिति के अध्यक्ष श्री मधु प्रकाश कुलश्रेष्ठ जी एड एवं मैनेजर श्री विनोद कुलश्रेष्ठ जी हैं।

चित्रगुप्त प्राइमरी स्कूल :- कुलश्रेष्ठ सभा आगरा के द्वारा स्कूल की मान्यता 1972 में प्राप्त हुई। स्कूल 1972 से अभी तक संचालित है। यह एकमात्र विद्यालय है जो कुलश्रेष्ठ सभा आगरा द्वारा संचालित है जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक की छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान की जाती है । इस विद्यालय में एक प्रधानाचार्य व 6 शिक्षिकाएं हैं जो अल्प वेतन में स्कूल में शिक्षा ग्रहण कराती हैं। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए नवीन आकर्षक फर्नीचर ,शैक्षिक खिलौने ,चार्ट, किताबें ,कॉपियां, स्कूल के बैग, ड्रेस आदि अन्य सामग्री उपहार स्वरूप समाज के लोगों के द्वारा दी जाती हैं। वर्तमान में इस स्कूल के प्रबंधक एवं इस कार्यक्रम के संयोजक, श्री आलोक कुलश्रेष्ठ जी एवं कोषाध्यक्ष संजीव कुलश्रेष्ठ जी हैं।

कुलश्रेष्ठ सभा भवन आगरा- वर्तमान में सभा भवन प्रांगण में दो A C हाल, जिसमें ऊपर के बड़े एक हॉल का निर्माण श्रीमती संतोष कुलश्रेष्ठ पत्नी श्री स्वर्गीय प्रमोद कुमार कुलश्रेष्ठ शिकागो यूएसए द्वारा कराया गया था। नीचे के ओपन हाल का निर्माण स्वर्गीय श्री रामबाबू कुलश्रेष्ठ निवासी गढ़ी सोनई के सौजन्य से कराया गया था। कुलश्रेष्ठ सभा में 6 कमरे हैं। पहले कमरे का निर्माण श्रीमती कुसुम कुलश्रेष्ठ पत्नी हमारे संरक्षक आदरणीय श्री राजेंद्र सिंह जी के द्वारा, दूसरे कमरे का निर्माण हमारे वरिष्ठ संरक्षक डा भगवान स्वरूप कुलश्रेष्ठ जी के द्वारा, तीसरे कमरे का निर्माण संरक्षक स्वर्गीय श्री गिरीश चंद्र कुलश्रेष्ठ जी के द्वारा, चौथे कमरे का निर्माण श्रीमती आदर्श कुलश्रेष्ठ पत्नी श्री राजेंद्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ भट्टे वालों के द्वारा, पांचवें कमरे का निर्माण इंजीनियर इंद्रमोहन कुलश्रेष्ठ जी के द्वारा छठवें कमरे का निर्माण श्रीमती सुरेंद्रवती पत्नी श्री दयानंद आर्य आगरा के द्वारा कराया गया । एक VIP रूम है जिसका नवीनीकरण श्रीमती शिप्रा कुलश्रेष्ठ जी जो आज हमारी विशिष्ट अतिथि महोदया हैं के द्वारा कराया गया था। जो समय-समय पर समाज के लोगों की जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराया जाता है।